latest-newsजयपुरराजस्थान

राजस्थान में 108 IAS अधिकारियों के तबादले, 13 जिलों में कलेक्टर बदले

राजस्थान में 108 IAS अधिकारियों के तबादले, 13 जिलों में कलेक्टर बदले

मनीषा शर्मा। राजस्थान में भाजपा सरकार के नौ महीने पूरे होने के बाद राज्य की नौकरशाही में बड़ा बदलाव किया गया है। भजनलाल सरकार ने पहली बार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया, जिसमें 108 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादला सूची गुरुवार 5 सितंबर की आधी रात के बाद जारी की गई, जिसमें प्रदेश के 13 जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति भी शामिल है।

13 जिलों में कलेक्टरों का तबादला:

भजनलाल सरकार ने पहली बार 13 जिलों के कलेक्टरों को बदलने का निर्णय लिया है। इनमें प्रमुख रूप से जयपुर, चूरू, राजसमंद, सीकर, झुंझुनूं, जालौर, डीग, सिरोही, खैरथल तिजारा, अजमेर, बाड़मेर, गंगानगर और अलवर जिले शामिल हैं। जयपुर के कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित की जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को नया कलेक्टर बनाया गया है।

अन्य प्रमुख बदलावों में आशीष मोदी को चूरू, शुभम चौधरी को राजसमंद, मुकुल शर्मा को सीकर, रामावतार मीणा को झुंझुनूं, प्रदीप के. गवांडे को जालौर, हरिमोहन मीणा को डीग, अल्पा चौधरी को सिरोही, किशोर कुमार को खैरथल तिजारा, लोकबंधु को अजमेर, टीना डाबी को बाड़मेर, डॉ. मंजू को गंगानगर और डॉ. अर्तिका शुक्ला को अलवर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

महिला अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां:

इस तबादला सूची में दो महिला अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। टीना डाबी को बाड़मेर और डॉ. अर्तिका शुक्ला को अलवर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

वित्त और गृह सचिवों में कोई बदलाव नहीं:

हालांकि, इस बड़े तबादले के बावजूद प्रदेश के दो बड़े प्रमुख पदों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। गहलोत सरकार के कार्यकाल में नियुक्त वित्त सचिव अखिल अरोड़ा और गृह सचिव आनंद कुमार अपने पदों पर बने रहेंगे।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading