अजमेरराजस्थान

नौतपा क्या है? जानिए नौतपा की कुंडली

नौतपा क्या है? जानिए नौतपा की कुंडली

मनीषा शर्मा , अजमेर। मौसम विभाग (Meteorological Department)द्वारा 25 मई से लेकर 2 जून 2024 तक नौतपा (Nautapa)की घोषणा की है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं की नौतपा क्या है? इसका मतलब क्या है? ये कब  लगता है? नौतपा के दौरान हमे क्या क्या करना चाहिए? इन सारे सवालों के जवाब हम आपको देते हैं।

क्या है नौतपा 

नौतपा का मतलब होता है गर्मियों के नौ सबसे गरम दिन। इन नौ दिनों के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है तो उन पंद्रह दिनों के पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं।  इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है। ज्येष्ठ मास की ग्रीष्म ऋतु में नौतपा को अधिक गर्मी का संकेत माना जाता है।

नौतपा कब लगता है

वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार, मई के आखिरी हफ्ते में सूर्य और पृथ्वी के बीच की न्यूनतम दूरी रहती है जिस वजह से इस समय प्रचंड गर्मी पड़ती है।  इस साल नौतपा 25 मई से लेकर 2 जून तक रहेगा।

नौतपा के दौरान हमें क्या क्या करना चाहिए?

  • नौतपा को सेहत के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना गया है।  इस दौरान गर्म लू से बचने के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।
  • ऐसे में ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। पानी, छाछ, दही, नारियल पानी और बेल के शरबत का सेवन लाभकारी होता है।  इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है।
  • ज्योतिष शस्त्र के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही समाज में सम्मान भी बढ़ता है।
  • यदि आप अपनी कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो नौतपा के दौरान रोजाना सुबह सूर्य देव की अराधना करें और अर्घ्य दें।  इसके अलावा आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना भी लाभकारी होता है।
  • जरुरतमंदों को गर्मी से बचाव की चीजों का दान देना चाहिए।
post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading