latest-newsअजमेरराजस्थान

अजमेर में 46 डिग्री तापमान, बादलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

अजमेर में 46 डिग्री तापमान, बादलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

शोभना शर्मा , अजमेर।

आज अजमेर में दिनभर तूफानी गर्मी का दौर रहा। सुबह से ही तापमान लगातार बढ़ता रहा और दोपहर डेढ़ बजे 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कें सूनी रहीं और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।

शाम 4 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और बादल छा गए। इसके बाद तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 44 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

गर्मी से बेहाल लोगों को राहत देने के लिए दरगाह क्षेत्र में शरबत पिलाया गया। जेएलएन अस्पताल में भी मरीज और उनके परिजन गर्मी से परेशान रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। नौतपा के कारण तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही, हीटवेव भी लोगों को परेशान कर सकती है।

अलर्ट:

गर्मी से बचाव के लिए घरों से बाहर निकलते समय छाता, पानी और स्कार्फ का इस्तेमाल करें।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

तेल-मसालेदार भोजन से बचें।

बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading