latest-newsअजमेरराजस्थान

अजमेर में तेज गर्मी का कहर, दो लोग हीट स्ट्रोक से पीड़ित, रेड अलर्ट जारी

अजमेर में तेज गर्मी का कहर, दो लोग हीट स्ट्रोक से पीड़ित, रेड अलर्ट जारी

मनीषा शर्मा, अजमेर। नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को अजमेर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबह 10 बजे तक पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज गर्मी के कारण दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें जेएलएन अस्पताल लाया गया।

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि तापमान और बढ़ सकता है और लू का प्रकोप जारी रहेगा। दोनों दिन 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। 29 मई से तापमान कम होने की संभावना है।

हीट स्ट्रोक से बिगड़ गई तबीयत

सोमवार सुबह रूपनगढ़ निवासी लक्ष्मण राम और पीसांगन की राधा देवी (60) को हीट स्ट्रोक के कारण जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। गर्मी के कारण लोग सुबह से ही घरों में कैद हैं। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। लोग ठंडे पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।  रविवार को अजमेर में 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो सीजन का सबसे अधिक तापमान है। यह पिछले 8 सालों में मई महीने का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी जारी रह सकती है।

बाड़े में गायों के लिए लगवाया कूलर

अजमेर के निर्दलीय पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने अपने घर के बाड़े में पाली हुई गायों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगवाया है। पशुपालक भी अपने जानवरों के लिए पानी और छाया की व्यवस्था कर रहे हैं।

सावधानः एसी में लग सकती है आग

नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर ने लोगों को सचेत किया है कि भीषण गर्मी में सिंगल फेज के उपकरणों जैसे एसी में आग लग सकती है। उन्होंने लोगों से लूज वायरिंग को तुरंत ठीक कराने और एसी को लगातार नहीं चलाने की सलाह दी है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading