latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

गहलोत को बयान काँग्रेस की संस्कृति और विचारधारा के अनुकूल नहीं – आसोपा

गहलोत को बयान काँग्रेस की संस्कृति और विचारधारा के अनुकूल नहीं – आसोपा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को नाकारा, निकम्मा और गद्दार कहने के साथ पार्टी में भी कुछ लोगों को पीठ में छुरा घोंपने वाले बयान पर अब भाजपा के बाद अब काँग्रेस नेताओं ने भी सवाल खड़े कर दिए है।

सुशील आसोपा का बयान- गहलोत की भाषा काँग्रेस की विचारधारा के अनुकूल नहीं 
हाल ही मे अशोक गहलोत के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सुशील आसोपा का बयान सामने आया है। आसोपा का मानना है की अशोक गहलोत पार्टी के बड़े और अनुभवी नेता है और उन्हें इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए क्यूंकी उनका बयान कांग्रेस की संस्कृति और विचारधारा के अनुकूल नहीं है। आसोपा ने आगे कहा की 1977 की हार के बाद इंदिरा गांधी ने भी कभी इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं किया यहाँ तक की बोफोर्स कांड के झूठे आरोपों के समय भी राजीव गांधी की भाषा भी हमेशा संयमित रही। लेकिन राजस्थान में अशोक गहलोत अपने बयानों मे बार-बार एक ही तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जो कि सही नहीं है।

राहुल और प्रियंका का ध्यान पाइलट की तरफ
अशोक गहलोत के बयान में उन्होंने पार्टी के भीतर कुछ लोगों पर सवाल खड़े किए हैं, ऐसा हो सकता है की उनका इशारा सचिन पायलट की तरफ हो। इसका कारण ये भी हो सकता  है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सचिन पायलट को उनसे अधिक महत्व दे रहें हैं। इस वजह से भी अशोक गहलोत गुस्से में हैं। और अब अगर वे समय के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते है तो इसमें उनकी कोई मदद नहीं कर सकता।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading