latest-newsअलवरउदयपुरजयपुरझुंझुनूदौसाराजनीतिराजस्थानसीकर

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का तंज – ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का तंज – ‘सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’

शोभना शर्मा। राजस्थान सरकार के शहरी विकास एवं आवासन (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बजट को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ आलोचना करना है, चाहे सरकार कितनी भी अच्छी नीतियां क्यों न बनाए। उन्होंने विपक्ष की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा, “सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली,” जो उनकी कथनी और करनी में भारी अंतर को दर्शाता है।

बजट को बताया मील का पत्थर

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बजट की सराहना करते हुए इसे भारत के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगा तथा भारत को विश्व स्तर पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करेगा। उनके अनुसार, केंद्र सरकार पिछले 10 वर्षों से देश के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है, और आने वाले वर्षों में इससे भी अधिक विकास होगा।

उन्होंने कहा कि जब भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब यह दुनिया का सबसे शिक्षित, विकसित और आर्थिक रूप से सशक्त राष्ट्र बन चुका होगा। यह बजट उसी लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विपक्ष की सोच को बताया नकारात्मक

झाबर सिंह खर्रा ने विपक्ष को लेकर कहा कि वे हर बार सरकार की योजनाओं का विरोध करते हैं, भले ही वे योजनाएं देश के विकास के लिए कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हों। उन्होंने कहा, “लोकसभा में जो प्रतिपक्ष है, वह कभी भी सकारात्मक सोच नहीं रख सकता। चाहे वे सत्ता में हों या विपक्ष में, उनकी सोच हमेशा नकारात्मक ही रहती है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष को देश के विकास की कोई चिंता नहीं है, वे सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए हर सरकारी फैसले की आलोचना करते हैं।

महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ग्रामीण महिला महाविद्यालय (शिवसिंहपुरा) में आयोजित वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कई भामाशाहों ने महाविद्यालय को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसे मंत्री ने सराहा। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और कहा कि शिक्षा ही देश के विकास की कुंजी है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading