latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का राजस्थान विधानसभा दौरा

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का राजस्थान विधानसभा दौरा

शोभना शर्मा। असम के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा का दौरा किया। विधानसभा के स्पीकर  वासुदेव देवनानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कटारिया और  देवनानी की लगभग आधे घंटे की मुलाकात भी हुई। इस दौरान  कटारिया ने विधानसभा की कार्यवाही भी देखी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन को अवगत करवाया कि असम के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया राज्यपाल दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देख रहे हैं।

राजस्थान विधानसभा का डिजिटल म्यूजियम देखने आए शिव के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों से स्पीकर  देवनानी ने परिचय लिया और उनके विद्यालय और शिक्षा की जानकारी ली। असम के राज्यपाल  कटारिया भी बच्चों से मिले और उनके साथ समय बिताया। इस मुलाकात ने बच्चों को प्रेरित किया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के बारे में जानने का अवसर मिला।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading