latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का इस्तीफा: मदन राठौड़ और राजेंद्र गहलोत समेत कई नए दावेदार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का इस्तीफा: मदन राठौड़ और राजेंद्र गहलोत समेत कई नए दावेदार

शोभना शर्मा । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। वे पिछले चार दिनों से दिल्ली में हैं और इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जोशी ने इससे पहले भी लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

सीपी जोशी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों के बाद से ही पद छोड़ने के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन्हें पद पर बने रहने का निर्देश दिया था। जोशी का कहना है कि वे किसी नए नेता को प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार सौंपना चाहते हैं, क्योंकि उनके नेतृत्व में पार्टी ने सरकार बनाई थी।

लोकसभा चुनावों के दौरान भी जोशी ने आलाकमान से कहा था कि वे स्वयं चित्तौड़गढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं और इस कारण पूरे प्रदेश में प्रचार नहीं कर सकेंगे। हालांकि, आलाकमान ने उन्हें पद पर बने रहने को कहा था। अब लोकसभा चुनाव परिणाम आए करीब डेढ़ महीना हो चुका है, और जोशी ने एक बार फिर इस्तीफे की पेशकश की है।

सूत्रों के अनुसार, जोशी का इस्तीफा जल्द ही स्वीकार किया जा सकता है। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ और राजेंद्र गहलोत समेत कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। नए प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना है।

जोशी के इस्तीफे से भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी के भीतर इसे लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं कि जोशी के बाद कौन प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेगा।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading