latest-newsराजस्थान

राजस्थान में RSMSSB की 44 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

राजस्थान में RSMSSB की  44 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

शोभना शर्मा, अजमेर।  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने मार्च 2025 से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस संशोधित शेड्यूल में परीक्षाओं की तारीखों के साथ-साथ रिजल्ट की संभावित तिथियां भी दी गई हैं। शुक्रवार दोपहर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यह कैलेंडर सार्वजनिक किया गया।

इस कैलेंडर के अनुसार, 2025 में मार्च से दिसंबर तक कुल 35 भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी, जबकि 2026 में 9 भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. भागचंद बधाल ने बताया कि सरकार द्वारा नई भर्तियों की घोषणा के बाद ही संशोधित कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें भर्ती परीक्षाओं का आयोजन रिटन, कंप्यूटर आधारित या टैबलेट मोड में किए जाने की जानकारी भी शामिल है।

मार्च 2025 से शुरू होंगी परीक्षाएं

कैलेंडर के मुताबिक, सबसे पहले शीघ्र लिपिक और निजी सहायक ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 से 23 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इसका परिणाम 20 जून 2025 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद 12 अप्रैल 2025 को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आयोजित होगी, जिसका परिणाम 12 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। वहीं, 11 मई 2025 को पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा और इसका रिजल्ट 11 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा।

2026 में होगी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2026 में कराई जाएगी। इससे पहले, इस भर्ती को लेकर लंबे समय से उम्मीदवारों में असमंजस था, लेकिन अब कैलेंडर में स्पष्ट तिथि घोषित कर दी गई है।

नई भर्तियों के बाद जारी किया गया संशोधित कैलेंडर

कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव डॉ. भागचंद बधाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नई भर्तियों की घोषणा के बाद यह संशोधित कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें न केवल परीक्षा तिथियां बल्कि परीक्षा का प्रारूप (रिटन, कंप्यूटर आधारित या टैबलेट मोड) की भी जानकारी दी गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह कैलेंडर काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब उन्हें परीक्षाओं की पूरी जानकारी एक ही जगह पर मिल गई है। इससे वे अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading