latest-newsराजनीतिराजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाया

शोभना शर्मा।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने कार्यकाल के छह महीने पूरे होने के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण को 30% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। इस फैसले से राजस्थान में महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी। मुख्यमंत्री शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और शनिवार को उनके कार्यकाल के छह महीने पूरे हो रहे हैं।

राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर के करीब 27 हजार पद खाली पड़े हैं। आने वाले बजट में भजनलाल सरकार इन पदों पर भर्ती की घोषणा कर सकती है। नई भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा, जिससे अधिक महिलाएं भर्ती में चयनित हो सकेंगी। हालांकि, वर्तमान नियमों के अनुसार, ग्रेड थर्ड भर्ती से पहले रीट (रीट पात्रता परीक्षा) पास करना अनिवार्य है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रीट को समाप्त करने की मंशा जाहिर कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। अगर रीट समाप्त होती है तो ग्रेड थर्ड भर्ती के लिए सीधी लिखित परीक्षा होगी, जिसमें महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा।

सीएम भजनलाल शर्मा ने 8 जून को एक समीक्षा बैठक में बताया कि उनकी सरकार ने अब तक विभिन्न विभागों में 16 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी हैं। 29 जून को 7 हजार से अधिक पदों पर हुई भर्ती परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 41 हजार 413 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 हजार 633 पदों पर परीक्षा आयोजित करवाई जा चुकी है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading