latest-newsजयपुरराजनीतिराजस्थान

राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा ने होली पर दी सौगात

राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा ने होली पर दी सौगात

शोभना शर्मा।  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार (12 मार्च) को विधानसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने युवाओं, शिक्षा, दिव्यांगों, बेरोजगारों, सड़कों और प्राथमिक विद्यालयों से संबंधित 20 बड़ी घोषणाएं की। इन घोषणाओं से प्रदेश के विकास और लोगों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा।

विधानसभा में हुआ हंगामा, लेकिन सीएम ने दिया ठोस जवाब

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने भाषण के दौरान कटौती प्रस्ताव पर सदन में जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष ने विधायक फंड को लेकर जोरदार हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर आरोप लगाया कि विपक्ष का प्रस्ताव ही नहीं लिया गया। सीएम भजनलाल शर्मा ने इस पर कड़ा जवाब देते हुए कहा कि अगर आप प्रस्ताव ही नहीं भेजोगे तो पैसा कैसे मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 126 विधानसभाओं को 3 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इनमें से 91 विधानसभाओं के प्रस्ताव आए, जिसके चलते फंड जारी हुआ। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार घर पर प्रस्ताव लेने नहीं जाएगी, बल्कि विधायकों को स्वयं प्रस्ताव भेजने होंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 20 बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 20 महत्वपूर्ण घोषणाओं का ऐलान किया है। आइए, जानते हैं उन प्रमुख घोषणाओं के बारे में:

  1. नवगठित जिलों में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय: प्रदेश के नवगठित जिलों में पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी।
  2. मुख्यमंत्री शिक्षित अभियान: शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षित अभियान शुरू किया जाएगा।
  3. खेल निदेशालय की स्थापना: युवाओं को खेलों में प्रोत्साहन देने के लिए खेल निदेशालय की स्थापना की जाएगी।
  4. गरीबी मुक्त ग्राम योजना: 5000 गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  5. दिव्यांगों को स्कूटी वितरण: 2500 दिव्यांगों को स्कूटी दी जाएगी।
  6. मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना: 10,000 रुपए की सहायता राशि वाली योजना शुरू की जाएगी।
  7. वन विभाग में भर्ती: वन विभाग में 1750 कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
  8. पटवारी और शिक्षक भर्ती: 4000 पटवारी और 10000 स्कूल शिक्षकों की भर्ती होगी।
  9. स्थानीय भवन निर्माण अनुमति: भवन निर्माण की अनुमति अब स्थानीय स्तर पर दी जाएगी।
  10. विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए जाएंगे।
  11. जीरो एक्सीडेंट जोन: तीन प्रमुख हाईवे को जीरो एक्सीडेंट जोन में तब्दील किया जाएगा।
  12. जल संकट से निपटने के प्रयास: 25000 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे।
  13. पुलिस विभाग में भर्ती: पुलिस विभाग में 10000 नए पदों पर भर्ती होगी।
  14. नगर पालिकाओं का गठन: 25 नई नगर पालिकाओं का गठन किया जाएगा।
  15. ऑफिस कंपलेक्स का निर्माण: जयपुर में 450 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ऑफिस कंपलेक्स का निर्माण किया जाएगा।
  16. मिनी सचिवालय की स्थापना: प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिनी सचिवालय स्थापित किए जाएंगे।
  17. प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण: शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे।
  18. आवासीय विद्यालय की स्थापना: बाड़मेर में एक नया आवासीय विद्यालय खोला जाएगा।
  19. थैलेसीमिया इंस्टीट्यूट का निर्माण: राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के अधीन थैलेसीमिया इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी।
  20. स्तनपान चिकित्सा इकाइयाँ: आठ मेडिकल कॉलेज और ग्यारह अस्पतालों में स्तनपान चिकित्सा इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading