latest-newsऑटोमोबाइलटेकदेशराजस्थान

देश की पहली हाइब्रिड बाइक Yamaha FZ-S Fi Hybrid 2025 लॉन्च

देश की पहली हाइब्रिड बाइक Yamaha FZ-S Fi Hybrid 2025 लॉन्च

शोभना शर्मा। भारत में मोटरसाइकिल इंडस्ट्री के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ चुका है। Yamaha India ने देश की पहली हाइब्रिड बाइक Yamaha FZ-S Fi Hybrid 2025 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक न सिर्फ फ्यूल की बचत करेगी बल्कि स्मार्ट फीचर्स के साथ बेहतरीन राइडिंग अनुभव भी देगी।

Yamaha FZ-S Fi Hybrid 2025 की कीमत:

  • इस हाइब्रिड बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) 1.44 लाख रुपये रखी गई है।

  • यह बाइक दो आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है: Racing Blue और Cyan Metallic Grey

Yamaha FZ-S Fi Hybrid 2025 का डिजाइन:

इस हाइब्रिड बाइक का डिजाइन पहले की बाइक की तरह ही है, लेकिन इसमें कुछ नयापन भी जोड़ा गया है।

  • टैंक कवर में शार्प एजेस: यह बाइक को स्लीक और स्टाइलिश लुक देता है।

  • फ्रंट टर्न सिग्नल और एयर इनटेक एरिया: नए डिजाइन में ये बदलाव इसे और भी एग्रेसिव और एयरोडायनैमिक अपील देते हैं।

  • फ्यूल टैंक का नया डिज़ाइन: एयरप्लेन स्टाइल फ्यूल कैप के साथ आता है।

Yamaha FZ-S Fi Hybrid 2025 का पावर और इंजन:

यह बाइक 149 सीसी के ब्लू कोर इंजन के साथ आती है, जो OBD-2B कंप्लायंट है।

  • स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG): यह फीचर बैटरी असिस्ट्स एक्सक्लेरेशन डिलिवर करता है।

  • स्टॉप और स्टार्ट सिस्टम: यह फीचर फ्यूल एफिशियंसी को बढ़ाने में मदद करता है।

  • बाइक में स्मार्ट फीचर्स के साथ शानदार माइलेज देने का भी दावा किया गया है।

नई फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी:

यामाहा ने इस हाइब्रिड बाइक में कई नई और स्मार्ट फीचर्स शामिल किए हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं।

  • 4.2 इंच की फुल कलर TFT इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन:

    • Y-Connect ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकती है।
    • गूगल मैप से लिंक्ड टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा।
    • रियल टाइम डायरेक्शन, नेविगेशन इंडेक्स, इंटरसेक्शन डीटेल्स और रोड के नाम की जानकारी।
  • हैंडलबार की ऑप्टिमाइजेशन: लंबी राइड्स के लिए ज्यादा कंफर्ट देने के लिए हैंडलबार की पोजिशन को बेहतर किया गया है।

  • स्विच एडजस्टमेंट और हॉर्न स्विच की रीपोजिशनिंग: राइडर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए बदलाव।

भारत में हाइब्रिड बाइक की शुरुआत:

Yamaha FZ-S Fi Hybrid 2025 को भारतीय बाजार में लाकर कंपनी ने यह साबित कर दिया है कि अब बाइक इंडस्ट्री भी फ्यूल की बचत और स्मार्ट टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रही है।

 

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading