latest-newsअजमेरराजनीतिराजस्थान

रेप पीड़िता बालिका के समुचित उपचार के निर्देश, देवनानी ने की मुलाकात

रेप पीड़िता बालिका के समुचित उपचार के निर्देश, देवनानी ने की मुलाकात

शोभना शर्मा, अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर रेलवे स्टेशन पर रेप का शिकार हुई बालिका और उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बालिका को समुचित उपचार एवं सहायता के निर्देश दिए। देवनानी बालिका की हालत देख भावुक हो गए।
विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी शनिवार दोपहर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां रेलवे स्टेशन पर बलात्कार का शिकार हुई बालिका व उसके परिजनों से मुलाकात की।  देवनानी ने बालिका की स्थिति देख कर अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि उसे पूरा उपचार व सहायता मिले। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पीड़िता को पूरा न्याय मिलेगा। राज्य सरकार व प्रशासन के स्तर पर हर संभव सहायत की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष बालिका की हालत देख कर भावुक हो गए। उन्होंने चिकित्सकों से उसे दिए जा रहे उपचार की पूरी जानकारी ली।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading