latest-news

क्षेत्रपाल हॉस्पिटल में डॉ. अनिंद्य के नेतृत्व में हृदय रोग सेवाओं का विस्तार

क्षेत्रपाल हॉस्पिटल  में डॉ. अनिंद्य  के नेतृत्व में हृदय रोग सेवाओं का विस्तार

शोभना शर्मा, अजमेर।   पंचशील नगर स्थित क्षेत्रपाल हॉस्पिटल में हृदय रोग सेवाओं का विस्तार करते हुए डॉ. अनिंद्य मंडल की सेवाएं शुरू की गई हैं। इससे पहले अस्पताल में डॉ. आनन्द अग्रवाल और डॉ. गौरव चौहान की सेवाएं उपलब्ध थीं, और अब नियमित रूप से डॉ. अनिंद्य मंडल भी अपने अनुभव और विशेषज्ञता के साथ मरीजों का इलाज करेंगे।

डॉ. अनिंद्य मंडल की विशेषज्ञता

डॉ. अनिंद्य मंडल ने एम.डी. (जनरल मेडिसिन) और डी.एम. (कॉर्डियोलॉजी) की शिक्षा प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त की है। उनकी विशेषज्ञता हृदय रोगों के इलाज में है, जिसमें सीने में दर्द, कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं, हार्ट फेल, पेसमेकर, एंजियोप्लास्टी, दिल के छेद का इलाज और रिनल एंजियोग्राफी जैसी सेवाएं शामिल हैं।

सेवाएं और समय

डॉ. अनिंद्य मंडल द्वारा सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित सेवाएं प्रदान की जाएंगी, साथ ही आपातकालीन स्थिति में 24×7 सेवाएं उपलब्ध रहेंगी

अस्पताल निदेशक डॉ. रमेश क्षेत्रपाल ने डॉ. अनिंद्य मंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें हॉस्पिटल की सुविधाओं से अवगत कराया।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading