मनीषा शर्मा। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 27 नवंबर 2024 को भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर, होंडा एक्टिवा-ई और QC1 लॉन्च करने की घोषणा की। ये दोनों मॉडल होंडा की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाइनअप का हिस्सा हैं, जो भारतीय बाजार में ऑल-इलेक्ट्रिक सॉल्यूशन पेश करेंगे। इन स्कूटरों की बुकिंग 1 जनवरी 2025 से शुरू होगी और फरवरी 2025 से डिलीवरी शुरू होगी। इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों का मुकाबला प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ओला एस1 से होगा।
होंडा एक्टिवा-ई और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर: डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन और स्टाइल:
दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों का डिज़ाइन आधुनिक और आकर्षक है। होंडा एक्टिवा-ई और QC1 का डिजाइन बहुत हद तक एक जैसा है, हालांकि, दोनों में छोटे अंतर भी हैं। QC1 के रियर व्हील में हब मोटर दी गई है, जबकि होंडा एक्टिवा-ई में रियर व्हील के साइड में इलेक्ट्रिक मोटर लगी है।
दोनों स्कूटरों में LED हेडलाइट्स, टर्न इंडिकेटर्स, और स्लीक LED DRL दिए गए हैं। 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे, जिनमें पर्ल सेरेनिटी ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, मैट फोगी सिल्वर मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल शैलो ब्लू शामिल हैं।
परफॉर्मेंस और रेंज:
- होंडा एक्टिवा-ई:
- 8 hp पावर और 22Nm टॉर्क के साथ, एक्टिवा-ई मात्र 7.3 सेकेंड में 0-60 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।
- 3kWh बैटरी पैक और स्वैपेबल बैटरी ऑप्शन के साथ, यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 102 किमी तक की रेंज प्रदान करता है।
- तीन राइडिंग मोड्स: इको, स्टैंडर्ड, और स्पोर्ट।
- होंडा QC1:
- 2.4 hp पावर और 77Nm टॉर्क के साथ, QC1 9.7 सेकेंड में 0-40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।
- 1.5kWh फिक्स्ड बैटरी के साथ, यह स्कूटर 80 किमी की रेंज प्रदान करता है।
- दो राइडिंग मोड्स: स्टैंडर्ड और इको।
- फुल चार्ज के लिए 6:50 घंटे और 80% चार्ज के लिए 4:30 घंटे का समय लगता है।
होंडा एक्टिवा-ई और QC1 की हार्डवेयर विशेषताएं
व्हील्स और सस्पेंशन:
- 12 इंच के अलॉय व्हील दोनों स्कूटरों में दिए गए हैं, जो बेहतर स्टेबिलिटी और आराम प्रदान करते हैं।
- टेलिस्कोपिक फोर्क और 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दोनों स्कूटरों में दिए गए हैं, जो हर तरह की सड़क पर सवारी को आरामदायक बनाते हैं।
ब्रेकिंग सिस्टम:
- होंडा एक्टिवा-ई:
- 160mm फ्रंट डिस्क और 130mm ड्रम ब्रेक के साथ।
- होंडा QC1:
- 130mm फ्रंट ड्रम और 110mm रियर ड्रम ब्रेक के साथ।
इन-बिल्ट टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी:
- होंडा एक्टिवा-ई:
- 7 इंच की TFT स्क्रीन जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल, और GPS नेविगेशन जैसी सुविधाओं के साथ आती है।
- ICE एक्टिवी की तरह स्मार्ट की सिस्टम, USB C-टाइप चार्जिंग पोर्ट और हुक भी प्रदान किया गया है।
- होंडा QC1:
- 5.0 इंच LCD डिस्प्ले और USB C-टाइप चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
- 26 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और अन्य बुनियादी फीचर्स हैं।
बैटरी एज ए सर्विस (BAAS):
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया जल्द ही बैटरी एज ए सर्विस (BAAS) प्रोग्राम भी शुरू करने वाली है। यह प्रोग्राम बैटरी रेंटल सिस्टम पर आधारित होगा, जहां बैटरी की कीमत गाड़ी की कीमत में शामिल नहीं होगी। बैटरी का रेंटल इस्तेमाल के हिसाब से लिया जाएगा, और आपको इसके लिए एक मासिक EMI का भुगतान करना होगा।
वारंटी और सर्विस:
कंपनी ने 3 साल/50,000 किमी की वारंटी और तीन मुफ्त सर्विस प्रदान करने की घोषणा की है। यह ऑफर सिर्फ उन ग्राहकों के लिए है, जो पहले साल में ईवी खरीदते हैं। इसके अलावा, कॉम्प्लिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस भी मिलेगा।
कीमत और डिलीवरी:
हालांकि कीमत की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दोनों स्कूटरों की बुकिंग 1 जनवरी 2025 से शुरू होगी और फरवरी 2025 से डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इन दोनों स्कूटरों को होंडा BeX शोरूम से बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में बेचा जाएगा।