latest-newsक्राइम

सलमान खान पर हमले की साजिश: लॉरेंस गैंग का पर्दाफाश

सलमान खान पर हमले की साजिश: लॉरेंस गैंग का पर्दाफाश

मनीषा शर्मा। मुंबई में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल की संलिप्तता उजागर हुई है। पुलिस ने पकड़े गए हमलावरों के मोबाइल से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग की फोरेंसिक जांच कराई, जिसमें अनमोल के आवाज़ के नमूने मैच हो गए हैं।

इस हमले के दो दिन बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी से अनमोल के ऑडियो सैंपल लिए और उसे फोरेंसिक लैब भेजा, जो मैच हो गया।

लॉरेंस ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन पर मकोका की धाराएं लगाई थीं। इनमें से एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी।

घटना के दो महीने बाद पुलिस ने सलमान खान और उनके भाइयों सोहेल और अरबाज का बयान दर्ज किया। सलमान ने बताया कि वे धमकियों से थक चुके हैं और घटना के दिन गोलियों की आवाज़ से उनकी नींद खुली थी।

लॉरेंस गिरोह सलमान खान पर दोबारा हमला करने की योजना बना रहा था। 1 जून को नवी मुंबई पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तान से AK-47 समेत कई हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। गिरोह ने तुर्किये से जिगाना पिस्टल मंगवाई थी, जिसका इस्तेमाल सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी हुआ था।

गिरोह के सदस्यों ने सलमान के फार्म हाउस और शूटिंग स्पॉट्स की रेकी की थी। उनके मोबाइल से कई वीडियोज़ बरामद हुए हैं। गिरोह ने सलमान पर नाबालिगों के जरिए हमला करने का प्लान बनाया था और हमले के बाद श्रीलंका भागने की योजना बनाई थी।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading