latest-newsजयपुरराजस्थान

राजस्थान में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार: 50 हजार पदों पर होगी भर्ती, पदमपुर CHC का होगा विस्तार

राजस्थान में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार: 50 हजार पदों पर होगी भर्ती, पदमपुर CHC का होगा विस्तार

शोभना शर्मा । राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य सरकार आमजन को समुचित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश के समस्त चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को शीघ्र भरकर चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाना है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार चिकित्सा विभाग में 50 हजार पदों पर भर्ती कर रही है।

गजेंद्र सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान बताया कि विधान सभा क्षेत्र करणपुर में 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 114 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। विशेष रूप से, पदमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शैय्याओं की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 करने के लिए 76 लाख 96 हजार की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी। इस कार्य की पूर्णता की तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है।

मंत्री ने विधायक रुपिन्द्र सिंह कुन्नर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि पदमपुर CHC के भवन विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण अभी तक बजट आवंटन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि नॉर्म्स के अनुसार 50 शैय्यायुक्त CHC के विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध होने और आगामी वित्तीय वर्षों में संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर बजट आवंटन किया जाएगा।

राज्य सरकार का यह कदम राजस्थान में चिकित्सा सेवाओं को और सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह विस्तार राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading