latest-newsदेश

“डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेरक विचार: सफलता की कुंजी”

“डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेरक विचार: सफलता की कुंजी”

शोभना शर्मा । देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्यतिथि पर, हम उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनकी कही कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा कर रहे हैं। डॉ. कलाम का पूरा जीवन आज के युवाओं के लिए एक शिक्षा की तरह है। उनका बचपन मुश्किलों में बीता, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। कठिन परिस्थितियों को उन्होंने एक अवसर के रूप में देखा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए नींद का त्याग किया।

डॉ. कलाम महान वैज्ञानिक, विचारक और लेखक थे। उन्होंने देश का सर्वोच्च पद प्राप्त किया, लेकिन हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उनका स्वभाव बेहद सहज, सरल और विनम्र था। वे हमेशा खुद को एक वैज्ञानिक और शिक्षक के रूप में देखते थे। 27 जुलाई 2015 को, शिलांग में विद्यार्थियों को लेक्चर देते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 83 वर्ष की उम्र में वे इस दुनिया से विदा हो गए।

डॉ. कलाम की प्रेरक बातें:

  1. जिस दिन हमारे सिग्नेचर आटोग्राफ में बदल जाए, उस दिन मान लीजिए आप कामयाब हो गए।
  2. इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे।
  3. सपने हमारे तभी सच हो सकते हैं जब सपनों को पूरा करने के लिए अपनी नींद तक का त्याग कर दें।
  4. सपने वो नहीं होते जो आप सोते समय देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।
  5. देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम के आखिरी बेंचों पर मिल सकता है।
  6. यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं, तो कोई भी हमारा सम्मान नहीं करेगा।
  7. इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कि कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
  8. मनुष्य के लिए कठिन हालात का होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसके बिना आप सफलता का आनंद नहीं ले सकते हैं।
  9. कुछ चीजों को हम बदल नहीं सकते हैं, इसलिए उनको उस रूप में ही स्वीकार करना उचित होता है।
  10. एक महान शिक्षक बनने के लिए तीन बातें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं – ज्ञान, जुनून और करुणा।
  11. जिंदगी और समय, विश्व के दो सबसे बड़े टीचर हैं। जिंदगी हमें समय का सही उपयोग करना सिखाती है जबकि समय हमें जिंदगी की उपयोगिता बताता है।
  12. जब तक पूरा हिंदुस्तान उठकर खड़ा नहीं होगा, दुनिया में कोई हमारा आदर नहीं करेगा। इस दुनिया में डर की कोई जगह नहीं है, सिर्फ शक्ति की पूजा होती है।
  13. आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, विफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे अच्छी दवा है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बना देगी।
  14. आप देखो, ईश्वर केवल उन लोगों की मदद करता है, जो कड़ी मेहनत करते हैं, यह सिद्धांत बहुत स्पष्ट है।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की ये प्रेरक बातें न केवल युवाओं के लिए, बल्कि सभी उम्र के लोगों के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। उनके जीवन से सीख लेकर, हम सभी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading