latest-newsजोधपुरभरतपुरराजस्थान

राजस्थान में नीट मुद्दे पर ट्रेन रोकने का आंदोलन: जयपुर, जोधपुर, भरतपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन और गिरफ्तारी

राजस्थान में नीट मुद्दे पर ट्रेन रोकने का आंदोलन: जयपुर, जोधपुर, भरतपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन और गिरफ्तारी

मनीषा शर्मा । नीट परीक्षा के मामले में आज राजस्थान में यूथ कांग्रेस ने ट्रेन रोको आंदोलन किया। जयपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ। जोधपुर में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गांधी नगर स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात था। यूथ कांग्रेस के नेता सुबह 10:48 बजे प्लेटफॉर्म 1 पर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अभिमन्यु पूनिया और पुलिस के बीच तनातनी हुई और पुलिस ने उन्हें जबरन प्लेटफॉर्म से बाहर ले जाया। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और करीब 11 बजे पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाने ले जाया। अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि युवाओं को बार-बार दबाया जा रहा है और नीट के मामले में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।

जोधपुर और भरतपुर में भी प्रदर्शन:

जोधपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बनाड़ रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने का कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस ने सुबह ही पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके चलते प्रदर्शन विफल रहा। भरतपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:15 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रेलवे ट्रैक तक पहुंचने नहीं दिया और वाटर कैनन भी तैनात की गई। प्रदर्शन के बाद करीब 12 बजे 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इस आंदोलन से राजस्थान में नीट परीक्षा के मामले पर यूथ कांग्रेस की नाराजगी स्पष्ट हो गई है और उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। जब तक नीट परीक्षा रद्द नहीं होती, यूथ कांग्रेस प्रदर्शन जारी रखेगी।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading