latest-newsदौसाराजनीतिराजस्थान

लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान पर मुरारीलाल मीणा का भाजपा पर कटाक्ष

लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान पर मुरारीलाल मीणा का भाजपा पर कटाक्ष

शोभना शर्मा।  राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार भाजपा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों का सार्वजनिक मंच पर सम्मान किया, जिन्हें मीसा बंदी भी कहा जाता है। 1975 के आपातकाल के दौरान इन लोगों को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर जेल में डाला गया था। इस सम्मान के बाद दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा ने भाजपा पर कटाक्ष किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुरारीलाल मीणा ने कहा कि जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं दिया, वे आज राष्ट्रभक्त बनने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग, जिन्होंने 30 साल तक संविधान को नहीं माना, आज संविधान के भक्त होने का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और समय आने पर सही जवाब देगी।

मुरारीलाल मीणा ने लोकसभा और उपचुनावों में भाजपा को जनता द्वारा जवाब मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले 5-6 साल में देश में भाजपा को असली और फर्जी राष्ट्रभक्ति का फर्क समझ में आ जाएगा।

जयपुर में बारिश से ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के सवाल पर मीणा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर डिप्टी सीएम द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने भी अपने कार्यकाल में काफी काम किए थे। उन्होंने कहा कि अब कमियों को दूर करने पर जोर देना चाहिए, बजाय इसके कि दूसरों पर आरोप लगाए जाएं।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading