latest-newsजयपुरराजस्थान

राजस्थान में चिकित्सा विभाग में 50,000 पदों पर भर्ती: बिलाड़ा में भी भरे जाएंगे रिक्त पद

राजस्थान में चिकित्सा विभाग में 50,000 पदों पर भर्ती: बिलाड़ा में भी भरे जाएंगे रिक्त पद

मनीषा शर्मा । राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा विभाग में 50,000 पदों पर भर्ती की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन भर्तियों के बाद प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को यथासंभव भरा जाएगा। इस दौरान मंत्री ने बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में भी रिक्त पदों को शीघ्र भरने का वादा किया।

स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि बिलाड़ा में विशेषज्ञों और चिकित्‍सकों के कुल 84 पद हैं, जिनमें से 53 पद भरे हुए हैं। वहीं, अराजपत्रित संवर्ग के 465 पदों में से 328 पद भरे गए हैं। उन्होंने बताया कि बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक जिला अस्पताल पिपाड़ सिटी में स्थापित है और इस वर्ष के बजट में बिलाड़ा में उप जिला अस्पताल की घोषणा की गई है।

गजेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में सिविल कार्यों के लिए 3,247 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था, जिसमें से मात्र 314 लाख रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों को डीपीसी के माध्यम से पदोन्‍नति द्वारा या पीजी पूर्ण चिकित्‍सकों की उपलब्धता पर भरा जाएगा। चिकित्‍सा अधिकारी के 1220 रिक्‍त पदों को भरने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त, नर्सिंग ऑफिसर के 8750, फार्मासिस्ट के 3067, और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4847 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन भर्तियों के पूर्ण होने के बाद रिक्त पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती के शेष रिक्त पदों को आगामी वित्तीय वर्षों में भरा जाएगा, और पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों को आगामी पदोन्‍नति समिति की बैठक में भरा जाएगा।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading