मनीषा शर्मा,अजमेर। पंचशील नगर स्थित क्षेत्रपाल मल्टी स्पैशलिटी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में 3 फरवरी 2025 से बेंगलोर के अपोलो हॉस्पिटल के स्पाइन एण्ड अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश सिंह चारण की नियमित सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इस अवसर पर हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. रमेश क्षेत्रपाल ने डॉ. चारण का स्वागत करते हुए उन्हें बुके भेंट किया।
डॉ. जगदीश सिंह चारण ने बैंगलोर के प्रसिद्ध अपोलो हॉस्पिटल से डीएनबी आर्थोपेडिक्स और SKIMS से एफएनबी स्पाइन सर्जरी में डिग्री प्राप्त की है। उनकी विशेषज्ञता स्पाइन (रीढ़) और अस्थि रोगों में है, और उनकी सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोनिका सचान, डॉ. प्रकाश चौधरी, डॉ. प्रतीक दरगढ़, और ऑपरेशन हेड डॉ. निताशा सालेम ने डॉ. जगदीश सिंह चारण को हॉस्पिटल की सुविधाओं से अवगत कराया और उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया।
डॉ. चारण की सेवाओं से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि होगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। क्षेत्रपाल मल्टी स्पैशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. चारण की नियुक्ति से स्थानीय समुदाय को लाभ होगा और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।