latest-newsस्पोर्ट्स

टी20 वर्ल्ड कप 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराया

शोभना शर्मा। इंडिया में आधी रात दिवाली मन रही है। रोहित शर्मा की टीम ने वो सपना पूरा कर दिया, जिसका 11 साल से इंतजार था। साउथ अफ्रीका 177 का टारगेट आसानी से पूरा कर रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इसे मंजूर नहीं किया। साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब इंडिया के नाम कर दिया। जीत का हीरो कोई एक नहीं, बल्कि पूरी इंडियन टीम है। सूर्यकुमार यादव का वो कैच दशकों तक याद रखा जाएगा, जिसकी बदौलत मिलर पवेलियन लौटे।

बारबडोस के स्टेडियम में इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी थी। पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के विकेट जल्दी गिर गए थे। इसके बाद विराट कोहली ने 72 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने तेज रफ्तार से 27 रन बनाकर स्कोर 176 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने एक-एक विकेट लिया।

जवाबी पारी में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। हेनरिक क्लासन ने 27 बॉल पर 52 रन बनाए, जबकि डी कॉक ने 31 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 बॉल पर 31 और मिलर ने 17 बॉल पर 21 रन का योगदान दिया।

इस जीत के साथ ही इंडिया ने 11 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading