latest-newsअजमेरराजस्थान

चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने किया लोगों का हाल बेहाल

चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने किया लोगों का हाल बेहाल

मनीषा शर्मा, अजमेर। शहर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शुक्रवार को भी दिन का पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। दिनभर शहर तंदूर की तरह तपा रहा। आसमान से आग बरसी। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल किया। सुबह की धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाएं। दिन चढ़ने के साथ वातावरण में तपिश बढ़ती जा रही है।

भरी दोपहर में अधिकतर लोगों ने घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। घरों और दफ्तरों में एसी और कूलर भी भीषण गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पर कायम रहा। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। दिन भर की गर्महाट के चलते रात को भी पसीने बहते रहे।

पारा पिछले 10 दिनों से 40 डिग्री से नीचे नहीं उतरा है। केवल 11 और 12 मई को बरसात और अंधड़ के चलते तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद लगातार 40.9 से 44.8 डिग्री सेल्सियस के बीच कायम है। धूप की तपन और लू के झोंके शरीर को कचोटते रहे हैं। नौतपा रविवार से शुरू होगा। इसमें भीषण गर्मी के तेवर कायम रहे तो तापमान का 19 ममई 2016 का 46.2 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड टूट सकता है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading