latest-newsअजमेरटोंकराजस्थान

ट्री मैन विष्णु लाम्बा बने इंदौर के 51 लाख पौधारोपण अभियान के ब्रांड एंबेसडर

ट्री मैन विष्णु लाम्बा बने इंदौर के 51 लाख पौधारोपण अभियान के ब्रांड एंबेसडर

मनीषा शर्मा, अजमेर। टोंक जिले के ट्री मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर पर्यावरणविद विष्णु लाम्बा को इंदौर के 51 लाख पौधारोपण अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस अभियान की शुरुआत रविवार को हुई, जिसमें विष्णु लाम्बा ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पौधारोपण किया।

इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने विष्णु लाम्बा को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। इस अभियान के तहत इंदौर शहर को क्लीन से ग्रीन सिटी बनाने के लिए 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

विष्णु लाम्बा ने सात वर्ष की उम्र में घर छोड़कर पर्यावरण संरक्षण की राह पकड़ी और अब तक देश के 22 राज्यों और 13 देशों में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाकर संरक्षित कर चुके हैं। उनकी पर्यावरणीय गतिविधियों के कारण उन्हें राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार, अमृता देवी बिश्नोई पुरस्कार सहित डेढ़ सौ से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading