latest-newsभरतपुर

भरतपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा, VHP कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

भरतपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप पर हंगामा, VHP कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

मनीषा शर्मा। भरतपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। एक मकान में चर्च फाउंडेशन का बैनर लगाकर प्रार्थना कर रहे लोगों पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। इस दौरान पति-पत्नी समेत 3 लोगों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति का सिर फूट गया और महिला के कपड़े फट गए। घटना मथुरा गेट थाना इलाके की है।

धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 28 लोगों को डिटेन किया, जिनमें 20 महिलाएं शामिल हैं। VHP के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सिमको फैक्ट्री के पास एक मकान में धर्मांतरण चल रहा है। मकान में करीब 100 लोग थे। जब हमने एक सदस्य को अंदर भेजा तो महिला ने कहा कि यहां लाइब्रेरी चल रही है। लेकिन घर के अंदर जाने पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

लाखन सिंह ने आरोप लगाया कि लोगों को 500-500 रुपए देकर बुलाया गया था। मकान रविंद्र कुमार का है, जो पहले भी दूसरे धर्म का प्रचार कर चुका है। रविंद्र ने देवी-देवताओं की तस्वीरें नाली में फेंक दी थीं, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसे पीटकर भगा दिया था।

रविंद्र ने कहा कि VHP कार्यकर्ताओं ने हमारे साथ मारपीट की, मेरी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए और हमें घायल कर दिया। हम लोग सिर्फ प्रार्थना कर रहे थे। वहीं, हिरासत में ली गई वीरमति ने बताया कि वह सत्संग में शामिल होने आई थी और वहां हंगामा हो गया। मथुरा गेट थाना इंचार्ज करण सिंह राठौड़ ने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने 28 डिटेन किए गए लोगों में से रविंद्र कुमार, फूल सिंह और रविंद्र की पत्नी से पूछताछ की है, जबकि बाकी 25 लोगों को धारा 151 में गिरफ्तार दिखाकर एडीएम सिटी श्वेता यादव के सामने पेश किया गया है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading