latest-newsदेशराजस्थान

UPSC जियो साइंटिस्ट भर्ती नोटिफिकेशन 2024: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

UPSC जियो साइंटिस्ट भर्ती नोटिफिकेशन 2024: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

शोभना शर्मा। लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जियो साइंटिस्ट के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार 4 सितंबर 2024 से 20 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तारीखें भी निर्धारित की गई हैं, जिसमें प्रीलिम्स परीक्षा 9 फरवरी 2025 को और मेंस परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से जियोलॉजिकल साइंस, जूलॉजी, फिजिक्स या केमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन मान्य होगी, जिसे भर्ती नोटिफिकेशन में विस्तार से देखा जा सकता है।

आयु सीमा

आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार, आयु में अधिकतम 7 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण शामिल होंगे:

  1. ऑनलाइन एग्जाम
  2. पर्सनल इंटरव्यू
  3. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

सैलरी

वर्तमान में सैलरी की जानकारी जारी नहीं की गई है। विवरण आगामी अधिसूचनाओं में उपलब्ध होगा।

फीस

  • जनरल और ओबीसी: ₹200
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला: निशुल्क

आवेदन प्रक्रिया

  1. UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. “One Time Registration (OTR)” पर क्लिक करें।
  3. नाम, डिग्री, आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  4. सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद ‘प्रिव्यू’ लिंक पर क्लिक करें।
  5. फीस जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन ‘सब्मिट बटन’ पर क्लिक करें।

अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading