latest-newsअजमेरजयपुरराजनीतिराजस्थान

गुरु पूर्णिमा पर वासुदेव देवनानी ने गुरुजनों का किया अभिनंदन

गुरु पूर्णिमा पर वासुदेव देवनानी ने गुरुजनों का किया अभिनंदन

मनीषा शर्मा, अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निंबार्क तीर्थ में अखिल भारतीय जगदगुरु श्री निंबाकाचार्य पीठ  श्री श्याम शरण देवाचार्य, अजमेर की राजगढ़ भैरव धाम में उपासक  चंपालाल, और जयपुर के अमरापुर आश्रम के गुरुदेव स्वामी सतगुरु भगत प्रकाश का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवनानी ने गुरु पूर्णिमा पर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएँ दीं और बताया कि यह पर्व महाभारत और पुराणों के रचयिता वेद व्यास की जन्म जयंती पर मनाया जाता है। उन्होंने गुरु के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। गुरु हमें अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाते हैं और उनके बिना जीवन अधूरा है।

देवनानी ने कहा कि गुरु और शिक्षकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि उनके ज्ञान और संस्कार के आधार पर ही शिष्य ज्ञानी बनते हैं। गुरु के ऋण को कभी चुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि गुरु अपने शिष्यों से स्वार्थरहित होते हैं और उनका उद्देश्य सभी का कल्याण करना होता है।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading