latest-newsअजमेरराजनीतिराजस्थान

अजमेर की सड़कों की मरम्मत दीपावली से पहले पूरी करें: वासुदेव देवनानी

अजमेर की सड़कों की मरम्मत दीपावली से पहले पूरी करें: वासुदेव देवनानी

शोभना शर्मा, अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि दीपावली से पहले शहर की सभी सड़कों का पेचवर्क, मरम्मत और नवीनीकरण का काम पूरा किया जाए। बैठक में जिला कलक्टर लोक बंधु, नगर निगम आयुक्त देशल दान, और एडीए आयुक्त नित्या के. मौजूद थे।

देवनानी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण शहर की सड़कों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत तेजी से की जाए ताकि जनता को राहत मिले। साथ ही, शहर की विभिन्न कॉलोनियों और पेराफेरी ग्रामों को नगर निगम में शामिल करने का काम भी जल्द पूरा किया जाए।

फॉयसागर रोड और कचहरी रोड जैसे मुख्य मार्गों के सुधार का काम शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। विवेकानंद स्मारक में मूर्ति स्थापना, नगर निगम के नवनिर्मित भवन में ऑडिटोरियम निर्माण, और फॉयसागर एवं आनासागर के आसपास अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading