latest-newsअजमेरराजनीतिराजस्थान

गुरु पूर्णिमा पर वासुदेव देवनानी ने संतों से लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर वासुदेव देवनानी ने संतों से लिया आशीर्वाद

शोभना शर्मा,  अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा है कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल होने और शीर्ष पर पहुंचने के लिए गुरू का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मंदिरों, पीठों और धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया।

देवनानी ने सलेमाबाद स्थित निम्बार्क पीठ में श्रीजी महाराज, राजगढ़ धाम में चम्पा लाल महाराज और अजमेर में रामद्वारा मंदिर पुरानी मंडी सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए। उन्होंने अमरापुरा आश्रम जयपुर, अजमेर के गंज आश्रम, प्रेमप्रकाश आश्रम वैशाली नगर और मेंहदीपुर बालाजी मंदिर कोटडा में भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए  देवनानी ने कहा कि सनातन संस्कृति में गुरू का विशेष महत्व है। गुरू ही जीवन की नैया को पार लगाते हैं और मनुष्य को उन्नति का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने संतों से जीवन की अंतिम सांस तक समाज सेवा का आशीर्वाद मांगा और संतों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading