देशब्लॉग्सराजस्थानहेल्थ

मानसून में अपच से राहत पाने के उपाय

मानसून में अपच से राहत पाने के उपाय

शोभना शर्मा । मानसून का मौसम हमें गर्मी से राहत दिलाता है, लेकिन अपने साथ पेट संबंधी कई समस्याएं भी लेकर आता है। बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया का ग्रोथ भी बढ़ जाता है, जिससे गैस, एसिडिटी, पेट फूलना और पेट भारी रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी गट हेल्थ को पूरी तरह से हेल्दी कैसे रखें। आयुर्वेद में ऐसे नेचुरल फूड्स खाने की सलाह दी जाती है, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो और जो आसानी से पच जाएं। अगर आप पेट की समस्याओं से जूझते हैं, तो यहां दिए गए 5 आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं।

1. गाय का देसी घी

आयुर्वेद में गाय के घी को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। घी में ब्यूटिरिक एसिड पाया जाता है जो सूजन को कम करता है। अगर आपको पेट में दर्द रहता है, तो घी आपके लिए फायदेमंद होगा। घी आंत में सूजन को कम करने के साथ-साथ कब्ज दूर करने और कोलन की मांसपेशियों को नरम और लचीला बनाने में भी मदद करता है।

2. अदरक का सेवन

मानसून में अगर आपको पेट दर्द है, तो सबसे पहले आपको अदरक का सेवन करना चाहिए। अदरक पित्त, लार और गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ाता है। यह शरीर को पोषक तत्वों को जल्दी अवशोषित करने और भोजन को तेजी से पचाने में मददगार है। अदरक पेट दर्द के लिए एक बहुत अच्छा उपाय है और यह आंतों की सूजन को भी कम कर सकता है।

3. ताजा बना खाना

भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए, जिससे पाचन क्रिया ठीक रहती है। मानसून में संभव हो तो ताजा बना हुआ खाना ही करना चाहिए जिसमें चावल, जौ, गेहूं, दालें, या मूंग जैसे अनाज शामिल हों। बारिश के मौसम में सब्जियों का चयन ध्यान से करें, क्योंकि उनमें बैक्टीरिया हो सकते हैं जो पाचन क्रिया को खराब कर सकते हैं।

4. गर्म ड्रिंक्स पिएं

मानसून में गर्म ड्रिंक्स पीना अच्छा माना जाता है। गट हेल्थ को हेल्दी रखने के लिए अदरक, अजवाइन, जीरा, धनिया और दालचीनी का पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद में इन सभी को लाभकारी बताया गया है। ये सभी हर्बल ड्रिंक पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार हैं।

5. आंवला

आंवला या भारतीय गूसबेरी पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालते हैं। इसे आप कच्चा खा सकते हैं या आंवले का जूस पी सकते हैं।

इन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर आप मानसून के मौसम में पेट की समस्याओं से राहत पा सकते हैं और अपने पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम भी पाचन तंत्र को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

post bottom ad

Discover more from MTTV INDIA

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading